बहराइच के गांवाें में हादसे को दावत दे रहा बिजली का झुका पोल
बहराइच, 28 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के ग्रामीण इलाकों में विद्युत विभाग की लापरवाही आम जनता के जीवन पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। फखरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत इन्दनापुर से आई एक ताजा तस्वीर बिजली विभाग के दावों और उनकी कार्यशैली
खेत मे लगा झुका हुआ पोल


बहराइच, 28 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के ग्रामीण इलाकों में विद्युत विभाग की लापरवाही आम जनता के जीवन पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। फखरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत इन्दनापुर से आई एक ताजा तस्वीर बिजली विभाग के दावों और उनकी कार्यशैली की पोल खोलने के लिए काफी है। यहाँ खेतों के बीच से गुजरने वाली मुख्य बिजली लाइन का एक कंक्रीट का पोल खतरनाक तरीके से एक तरफ झुक चुका है, जो किसी भी वक्त एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बिजली का यह भारी-भरकम खंभा करीब 45 डिग्री के कोण पर झुक गया है। पोल झुकने के कारण गुजरने वाले हाईटेंशन तार अत्यधिक खिंच गए हैं।

हवा चलने या मौसम खराब होने पर इस पोल के पूरी तरह उखड़ने या तारों के टूटकर गिरने की आशंका शत-प्रतिशत बनी हुई है। नीचे हरे-भरे खेत हैं, जहाँ स्थानीय किसान और ग्रामीण रोजाना काम काज करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पोल की स्थिति के बारे में विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों और लाइनमैन को कई बार सूचित किया जा चुका है। इसके बावजूद विभाग की नींद नहीं टूट रही है। ग्रामीणों का कहना है, क्या विभाग किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा? यह पोल मुख्य रास्ते और खेतों के पास है, जहाँ बच्चे और मवेशी भी घूमते रहते हैं। इस सम्बन्ध में सदस्य जिला पंचायत भरत लाल पाण्डेय ने बताया कि बिजली पोल झुके होने की उन्हें सूचना है और जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मामला उठाकर इसका हल कराया जाएगा।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA