सिविल सर्जन ने बच्चों को पल्स पोलियो का ड्राप पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ
पलामू, 28 जून (हि.स.)। पलामू जिले में 3 लाख 97 हजार 521 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा देने के लिए रविवार से दो दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस. के. रवि की मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पत
पोलियो ड्राप देते सिविल सर्जन


पलामू, 28 जून (हि.स.)। पलामू जिले में 3 लाख 97 हजार 521 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा देने के लिए रविवार से दो दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस. के. रवि की मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कई बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया ।

मौके पर सिविल सर्जन ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाकर अभियान को सफल बनाएं। पहले दिन बूथ पर पोलियो ड्राप पिलाई गई। दूसरे दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा दी जाएगी। चलंत तरीके से भी दवा दी जा रही है। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाको में भी कर्मी बच्चों को पोलियो ड्राप पिला रहे हैं। लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश जारी किया गया। पहले दिन बूथ पर पोलियो ड्राप पिलाई गई। दूसरे दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा दी जाएगी। चलंत तरीके से भी दवा दी जा रही है। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाको में भी कर्मी बच्चों को पोलियो ड्राप पिला रहे हैं। लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश जारी किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक एवं सदर अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक एवं सदर अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिले में एक बार फिर पोलियो के खात्मे को लेकर अभियान की शुरुआत की गई है। दो दिवसीय अभियान में दो दिनों तक जिले में 3 लाख 97 हजार 521 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत 3 लाख 71 हजार 568 घरों को चिन्हित किया गया है। इसके लिए 3768 कर्मियों को लगाया जाना है। 1882 टीम बनाई गई है। 1657 बूथ बनाए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार