पांच दिवसीय पोलियो अभियान की डीएम ने की शुरुआत
सुपौल, 28 जून (हि.स.)। जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने बच्चों को पोलियो खुराक पिला कर किया। 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संचालित पल्स पोलियो राष्ट्र
Polio


Polio


सुपौल, 28 जून (हि.स.)।

जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने बच्चों को पोलियो खुराक पिला कर किया।

0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संचालित पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान (NID-2026) का शुभारंभ हुआ। डीएम सावन कुमार ने उर्दू मध्य विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-283 में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया । यह अभियान 28 जून 2026 से 02 जुलाई तक संचालित होगा।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहेब झा, डॉ. ममता कुमारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, बाल कृष्ण चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक , उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम, बीएएम, बीएम एंड ई सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने तथा प्रत्येक लक्षित बच्चे तक पहुँच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिले में इस अभियान के अंतर्गत 4,26,948 घरों में पहुँचकर 4,93,875 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के सफल संचालन हेतु 976 हाउस-टू-हाउस टीम, 96 ट्रांजिट टीम, 17 मोबाइल टीम, 122 वन मैन टीम, 342 पर्यवेक्षक, 161 स्वास्थ्य संस्थान, 680 आईसीडीएस केंद्र, 1,063 आशा कार्यकर्ता तथा 675 स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाकर उन्हें आजीवन पोलियो से सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र