Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

वाराणसी, 27 जून (हि. स.)। वाराणसी में 40 डिग्री के ऊपर तपिश भरी गर्मी से सोमवार की सुबह से राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार से बादलों की दस्तक से वाराणसी का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। गर्मी जाती हुई दिखेगी और ठंडी हवाएं के साथ बारिश से मौसम सुहावना हो जाएगा।
वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने शनिवार काे यह बताया कि बीते 15 से 20 दोनों में वाराणसी का तापमान 40 डिग्री के ऊपर है। जिसके कारण भीषण उमस, गर्मी, तपिश बनी हुई है। अगले 48 घंटे के बाद बादलों की आवाजाही से मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा। 40 डिग्री के नीचे तापमान आ जाएगा। बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
वाराणसी में भीषण गर्मी के कारण पर्यटकों पर भी बड़ा असर पड़ा है। बड़ी संख्या में पर्यटकों का वाराणसी में आना हुआ, लेकिन वह भीषण गर्मी के कारण यहां ठहर नहीं पाए। जुलाई में बादलों के आगमन तो होगे, साथ ही छुट्टियां खत्म हो जाएगी। ऐसे में पर्यटन पर एक बार फिर असर होता दिखेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद