Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 27 जून (हि.स.)। केंद्र प्रायोजित स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम (एसआईएस) 2022-26 को एक वर्ष तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर एक जुलाई को राज्य स्तरीय समिति (एसएलसी) की बैठक होगी। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह बैठक गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दोपहर 3.30 बजे से उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित होगी।
गृह विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बैठक में पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह नोडल पदाधिकारी (एलडब्ल्यूई) और पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) शामिल होंगे. इसके अलावा वित्त विभाग के सचिव और झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में केंद्र प्रायोजित एसआईएस योजना (2022-26) को एक वर्ष तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे