Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

-शांति रतन अवार्ड लेकर स्वदेश लौटे गुरुग्राम के डॉ. आरएस यादव
गुरुग्राम, 28 जून (हि.स.)। भूटान में गुरुग्राम के डॉ. आरएस यादव को शांति रतन अवार्ड से नवाजा गया। भारतीय दल में शामिल रहे डा. आरएस यादव को भूटान सरकार के पूर्व आर्थिक मामलों के मंत्री लोकनाथ शर्मा ने भारत भूटान शांति रतन पुरस्कार से नवाजा। भारत की 41 विशिष्ट प्रतिभाओं को भारत भूटान शांति रतन अवार्ड से सम्मानित किया गया। भूटान के लोकसभा भवन में भारतीय दल के सदस्यों के साथ वहां के विदेशी मंत्री ने चाय पर चर्चा की। चाय पर चर्चा करते हुए विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के रोहतक से शिक्षा प्राप्त की
समरसता मंच के सानिध्य में भूटान देश की राजधानी थिंपू में भूटान के विदेश मंत्री डीएन डुंगयाल ने लोकसभा भवन में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का आत्मीय सम्मान किया और विशेष संवाद किया। राज नायक संबंध विएना अधिकरण अधिनियम 1972 तथा भारत भूटान शांति एवं मैत्री संधि 1949 के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय समरसत्ता मंच के तत्वाधान में भूटान की राजधानी थिंपू में आयोजित समारोह में डॉ. आरएस यादव को भारत भूटान शांति रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. आरएस यादव को यह अवार्ड वासुदेव ग्लोबल विलेज एवं सत्यम शिवम सुंदरम की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए व सामाजिक क्षेत्र में उत्कर्ष एवं अतुल्य योगदान के लिए दिया गया। डीएन डुंगयाल की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एडवोकेट कुलदीप प्रसाद शर्मा की उपस्थिति में चयनित प्रतिभा डॉ. आरएस यादव सहित सभी प्रतिनिधिमंडल का भूटान सरकार की लोकसभा भवन में विदेश मंत्रालय द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। डॉ. आरएस यादव ने इस कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच और भारत भूटान सरकार का आभार जताया है। भारत भूटान मैत्री को मिली नई ऊंचाई 41 प्रतिभाएं भारत भूटान शांति रतन अवार्ड से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की भारत भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर