कूलर में उतरे करंट से बच्ची की मौत
उरई, 27 जून (हि.स.)। कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरोदा कला गांव में शनिवार को पांच वर्षीय मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। बराेदा कला गांव निवासी पांच वर्षीय अनन्या पाठक अपनी बीमार नानी का हालचाल जानने के लिए अपने मामा के घर बरोदा कला गांव
कूलर में उतरे करंट से बच्ची की मौत


उरई, 27 जून (हि.स.)। कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरोदा कला गांव में शनिवार को पांच वर्षीय मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई।

बराेदा कला गांव निवासी पांच वर्षीय अनन्या पाठक अपनी बीमार नानी का हालचाल जानने के लिए अपने मामा के घर बरोदा कला गांव आई हुई थी। सुबह नींद से जागने के बाद वह कमरे में रखे लोहे के कूलर के पास जा पहुंची। जैसे ही उसने कूलर को छुआ, उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी।

परिजन आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएचसी प्रभारी ब्रजेश ने बताया कि बालिका इलाज के लिए आई थी लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा