Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बंगाईगांव (असम), 27 जून (हि.स.)। जिले के योगीघोपा में हुए भयावह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस योगीघोपा पुलिस ने शनिवार को बताया है कि चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा में हुई टक्कर के चलते यह हादसा हुआ। यह भयावह दुर्घटना योगीघोपा के फोरलेन राष्ट्रीय हाइवे के करेया पहाड़ के पास हुआ।
मृतक व्यक्ति की पहचान ई-रिक्शा चालक कबाइटारी प्रथम खंड गांव निवासी उमर अली के रूप में हुई है। वहीं घायलों में अतोवार रहमान और अंबिया खातून शामिल हैं हैं। घायलों को तुरंत चलंतापारा सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन (एएस-01जीएस-7826) और ई-रिक्शा (एएस-19ईआर-2916) को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने बताया है कि चार पहिया वाहन बंगाईगांव से ग्वालपारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यू-टर्न लेने की कोशिश के दौरान तेज रफ्तार वाहन से टकरा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची योगीघोपा पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए है।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय