Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जांजगीर-चांपा, 27 जून (हि. स.)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत बलौदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर आज शनिवार काे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिलने पर बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खमदईपारा में दबिश दी गई, जहां से वासु सांडे के कब्जे से 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर आरोपित को गिरफ्तार कर शराब जब्त की और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर आज भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ओमकार वर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह तथा आरक्षक रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर, अनिल कुर्रे और ढोल सिंह धीरहे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT