Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 25 जून (हि.स.)। सिरमौर जिला में 28 जून को पोलियो की दवा 0 से 5वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य खण्ड धगेड़ा का विशेष सेमिनार आयोजित किया गया जिसने आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में पोलियो ड्रॉप्स को हर बच्चे तक पहुंचाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
खण्ड स्वास्थ अधिकारी डॉ मनीषा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य खण्ड धगेड़ा में 28 जून को 98 पोलियो बूथों और 4 ट्रांजिट बूथों के माध्यम से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा दी जाएगी। खण्ड में 12440, बच्चों को यह दवा दी जाएगी। इसके इलावा 29,30 को जो बच्चे किसी कारण बूथ पर नहीं आ सकेंगे। उन्हें घर पर दवा दी जाएगी। कुछ प्रवासी जैसे काला अम्ब में, दुर्गम इलाकों में दवा पिलाना शामिल रहेगा। इसके लिए 440 स्वास्थ्य कर्मी तैनाती किए गए हैं और 25076घरों तक दवा पिलाना लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि 28 जून को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर पहुंचे और अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाये।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर