Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

फर्रुखाबाद , 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की तहसील अमृतपुर के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन कर सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस व्यवस्था को वापस नहीं लिया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, महासचिव गजेंद्र सिंह गहलवार एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पियूष शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग सिंह, उपसचिव रोशन लाल अवस्थी, कोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ऑडिटर अशोक सक्सेना, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar