Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सोनीपत, 25 जून (हि.स.)। सोनीपत
में बहालगढ के फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में दिल्ली के दो दोस्तों की मौत हो गई। रफ्तार
ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। इसी
कारण उनकी मौत हो गई।
मृतकों
की पहचान दिल्ली के निठरी निवासी 23 वर्षीय सूरज कुमार और उसके दोस्त सूरज के रूप में
हुई है। मृतक सूरज के छोटे भाई सुमित ने बताया कि दोनों दोस्त 24 जून की रात को मुरथल
में परांठे खाने गए थे। परांठे खाने के बाद वे अपनी बाइक से दिल्ली वापस जा रहे थे।
गुरुवार की अल सुबह सुबह बहालगढ़ फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे
से टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक फ्लाईओवर से सीधे नीचे जा गिरे।
आरोपी ट्रक चालक
वारदात के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे
की सूचना मिलने पर बहालगढ़ थाना पुलिस और ईआरवी 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों
को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत
घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने मृतक के भाई सुमित
के बयान दर्ज किए। पुलिस ने एक ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब
फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना