सियालदह दक्षिण शाखा में शनिवार एवं रविवार को कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
कोलकाता, 25 जून (हि.स.)। रखा-रखाव कार्य के लिएसियालदह दक्षिण शाखा में शनिवार एवं रविवार को पावर ब्लॉक किया जाएगा जिससे कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। यह पावर ब्लॉक साढ़े छह घंटे के लिए बालीगंज स्टेशन परिसर में रहेगा। कुछ ट्रेनों के रूट भी छोटे कर दिए
लोकल ट्रेन


कोलकाता, 25 जून (हि.स.)। रखा-रखाव कार्य के लिएसियालदह दक्षिण शाखा में शनिवार एवं रविवार को पावर ब्लॉक किया जाएगा जिससे कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। यह पावर ब्लॉक साढ़े छह घंटे के लिए बालीगंज स्टेशन परिसर में रहेगा। कुछ ट्रेनों के रूट भी छोटे कर दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह पावर ब्लॉक शनिवार रात 10:15 बजे से रविवार सुबह 4:45 बजे तक चलेगा। इस वजह से, उस लाइन पर ट्रेनें साढ़े छह घंटे के लिए रद्द कर दी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार-रविवार की ट्रेनों में रोज़ाना आने-जाने वालों और काम करने वाले लोगों की भीड़ कम होती है। इसीलिए मेंटेनेंस के काम के लिए यह समय चुना गया है। इस वजह से, सियालदह दक्षिण शाखा की कुछ ट्रेनों की रूट में बदलाव किए जाएंगे। शनिवार को रद्द ट्रेनें इस प्रकार हैं :

1) सियालदह-लक्ष्मीकांतपुर: 34752 डाउन, 34754 डाउन/ 34755 अप, 34757 अप

2) सियालदह-कैनिंग : 34554 डाउन, 34555 अप

3) सियालदह-डायमंड हार्बर : 34858 डाउन, 34860 डाउन/ 34857 अप, 34859 अप

4) सियालदह-बजबज 34162 डाउन, 34161 अप

5) सियालदह-सोनापुर : 34436 डाउन

दूसरी ओर, रविवार को रद्द ट्रेनें इस प्रकार हैं :

1) सियालदह-सोनापुर 34412 डाउन, / 34411 अप

साथ ही, कई ट्रेनों के रूट छोटे कर दिए गए हैं। कुछ ट्रेनों का रूट सोनारपुर और न्यू अलीपुर स्टेशनों तक सीमित रहेगा और कुछ ट्रेनें इन्हीं स्टेशनों से शुरू होंगी। ब्लॉक शुरू होने से पहले सभी तय स्टॉप पर चलने वाली आखिरी ट्रेन 34750 डाउन और 34553 अप होगी। ब्लॉक खत्म होने के बाद पहली ट्रेन 34511 अप और 34814 डाउन होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा