Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 25 जून (हि.स.)। भारत सरकार की 10-बेड आईसीयू परियोजना से जुड़ी ईगो फाउंडेशन की प्रतिनिधि बिसोया लोइतोंगबाम ने गुरूवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित केंद्रीय रेडियोलॉजी विभाग और केंद्रीय रेडियोलॉजी हब का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने टेली रेडियोलॉजी आधारित स्वास्थ्य सेवा मॉडल की सराहना की। केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के प्रभारी डॉ अनिश चौधरी ने हब की कार्यप्रणाली, टेलीरेडियोलॉजी रिपोर्टिंग प्रणाली और राज्य के विभिन्न जिलों एवं सरकारी मेडिकल कॉलेजों को एकीकृत कर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण रेडियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मॉडल दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर बिसोया लोइतोंगबाम ने कहा कि केंद्रीय रेडियोलॉजी हब झारखंड में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी और नई पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह व्यवस्था दूरस्थ जिलों तक विशेषज्ञ रेडियोलॉजी सेवाएं पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।
मौके पर मौजूद सदर अस्पताल रांची के उपाधीक्षक सह शल्य चिकित्सक सह केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के समन्वयक डॉ अखिलेश झा ने राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अस्पताल के कई अधिकारी पदाधिकारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar