राज्यपाल ने किया जयपुर सिल्वर एसोसिएशन ऐप के पोस्टर का विमोचन
जयपुर, 25 जून (हि.स.)। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने गुरूवार को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ऐप के पोस्टर का विमोचन करवाया। इस मौके पर एसोसिएशन के
राज्यपाल ने किया जयपुर सिल्वर एसोसिएशन ऐप के पोस्टर का विमोचन


जयपुर, 25 जून (हि.स.)। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने गुरूवार को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ऐप के पोस्टर का विमोचन करवाया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव राहुल जैन, वाइस चेयरमैन अभिषेक बंसल एवं डिजिटल एवं इनोवेशन सेक्रेटरी करण बूचरा मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बागड़े को जयपुर एवं राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों, व्यापारिक गतिविधियों तथा उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं से जानकारी दी, साथ ही जयपुर सिल्वर एसोसिएशन द्वारा विकसित किए गए नवीन मोबाइल ऐप की विस्तृत जानकारी भी दी।

इस मौके पर राज्यपाल बागड़े ने एसोसिएशन के इस डिजिटल प्रयास की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें भी बताया कि यह ऐप सिल्वर एवं ज्वेलरी व्यापार से जुड़े सदस्यों के लिए एक सिंगल-डेस्टिनेशन प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। ऐप के माध्यम से सदस्य सोने एवं चांदी के लाइव भाव, विभिन्न सेवाओं की बुकिंग सुविधाएं, उद्योग से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं, एसोसिएशन की गतिविधियां, आगामी कार्यक्रम, सहयोग व सदस्य हित से जुड़ी योजनाएं एवं अन्य आवश्यक जानकारियां एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसोसिएशन की दैनिक कार्यप्रणाली एवं महत्वपूर्ण अपडेट भी समय-समय पर ऐप पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह ऐप जयपुर एवं राजस्थान के व्यापारिक समुदाय को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सदस्यों को त्वरित, पारदर्शी एवं सुविधाजनक जानकारी प्राप्त होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश