Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 25 जून (हि.स.)। ठाकरे सेना के 56 सांसदों के शिंदे में शामिल होने के बाद दोनों में घमासान मचा हुआ है। इस बीच ठाकरे सेना के सांसद संजय राऊत को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आने के बाद ठाकरे सेना की उपनेता सुषमा अंधारे ने उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद संजय दीना पाटिल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दीना पाटिल घबरा गए हैं, इसी लिए मार-पीट की भाषा भोल रहे हैं।
शिंदे गुट में शामिल हुए संजय दीना पाटिल ने मीडियाकर्मियों को भी धमकी दी है। इससे हलचल मची हुई है। सुषमा अंधारे ने कहा कि पाटिल ने मीडियाकर्मियों को धमकी भरी चेतावनी दी, जैसे “कैमरा बंद कर दो, अगर तुम दोबारा यहां आए तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा. उन्होंने इस भाषा का इस्तेमाल किया। पाटिल ने जो कुछ भी किया है, उससे लगता है कि वे अंदर से बहुत डरे हुए हैं। इंसान जितना हिंसक होता है, वह अंदर से उतना ही डरा हुआ होता है।
इधर राऊत ने दीना पाटिल के खिलाफ मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से लिखित शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पांच हत्या का दावा करने वाले पाटिल ने अब उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। उनकी जांच कर, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। दूसरी ओर शिवसेना (शिंदे गुट) के महिला नेताओं ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात करके राऊत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार