Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जांजगीर-चांपा, 25 जून (हि. स,.)। जिले के थाना बिर्रा पुलिस ने आज गुरुवार काे कार्रवाई करते हुए आठ लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना बिर्रा पुलिस को अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान दिलेश्वर चौहान (47 वर्ष) निवासी ग्राम बसंतपुर, थाना बिर्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लगभग 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT