Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 24 जून (हि.स.)। जिले के थाना मूंढापांडे क्षेत्र स्थित रामपुर भीला में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए मोबाइल पर लगाई स्टोरी को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए है। एक पक्ष के 10 लोगों और दूसरे पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
क्षेत्राधिकारी हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि अशरफ अली की तहरीर पर अमीर आलम उर्फ साहिल, अमीर आजम, लकी, मो. अली, आशक अली, सादक अली, मो. शफी, मो. रफी, नाजिम और साबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि दूसरे पक्ष के आसिफ ने अशरफ, उरमान, रिजवान, सावान, नक्शे, आसिक, मुंतजार, मुस्तफा, आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उन्हाेंने बताया कि मूंढापांडे के रामपुर भीला निवासी नक्शे अली का आरोप है कि मंगलवार शाम को वह खेत से वापस घर लौट रहा था। गांव में नईम की दुकान पर बैठे अमीर आलम, अमीर आजम, अरमान ने उसके साथ गाली गलौज कर कहा कि तूने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की स्टोरी मोबाइल पर लगाई है। इसी बात काे लेकर दाेनाें तरफ से आए लाेगाें लाठी डंडे चले। इसमें छह लाेग घायल हाे गये हैं, जिनका इलाज चल रहा है।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल