Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

राजौरी, 24 जून (हि.स.)। व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रोमियो फोर्स मुख्यालय का दौरा किया और चल रहे आतंकवाद-विरोधी अभियानों की समीक्षा की।
पिछले एक महीने से सीमावर्ती जिले के विभिन्न स्थानों, जिनमें डोरिमल और गंभीर मुगलन वन क्षेत्र शामिल हैं में सैनिक आतंकवाद-विरोधी अभियानों में लगे हुए हैं। जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट में कहा, जीओसी व्हाइट नाइट कोर ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने और परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए आतंकवाद-विरोधी बल (रोमियो) मुख्यालय का दौरा किया।
उन्होंने आतंकवाद-विरोधी अभियानों के संचालन में अटूट व्यावसायिकता, समर्पण और अथक प्रतिबद्धता के लिए सभी रैंकों की प्रशंसा की, साथ ही क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उनके उच्च मनोबल, सतर्कता और दृढ़ प्रयासों की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह