Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 24 जून (हि.स.)। भारतमाला हाईवे पर बिराई गांव के पास बुधवार तडक़े बड़ा हादसा हो गया। टमाटरों से भरी पिकअप गाड़ी का टायर फटने से वह पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सडक़ पर टमाटर बिखरने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
घटना बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे हुई, जब हरियाणा से गुजरात की ओर जा रही टमाटरों से लदी पिकअप बिराई गांव के निकट पहुंची। अचानक वाहन का टायर फट गया, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर बालेसर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पिकअप में बड़ी मात्रा में टमाटर भरे थे, जो वाहन पलटने के बाद सडक़ पर बिखर गए। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में भारतमाला हाईवे प्रबंधन ने क्रेन मंगवाकर पलटी हुई पिकअप को सीधा करवाया। सडक़ पर बिखरे टमाटरों और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने के बाद यातायात को सामान्य रूप से फिर से शुरू किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश