Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

इटानगर, 24 जून (हि.स.)। अरूणाचल प्रदेश के कई पान्यर जिला के पोसा में निपको कॉलोनी में बुधवार की सुबह आए भयावह बाढ़ और मलबे के बहाव के बाद चल रहे खोज और बचाव अभियान के दौरान बचाव दल ने प्रभावित इलाके से एक शव बरामद किया है।
मृतक की पहचान निर्मला गुप्ता (35) के रूप मे हुई है, जो यज़ाली के विवेकानंद केंद्र विद्यालय में शिक्षिका थीं। लापता लोगों में एलेश मारक (13), बलारी मारक (30), ताओ अंजीना (46) और सौरव कुमार शामिल हैं। इनमें से चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी ज़ोर-शोर से तलाश की जा रही है।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और ज़िला प्रशासन की टीमें कॉलोनी और उसके निचले इलाकों में बचाव और राहत का काम कर रही हैं।
पैन्योर नदी के कैचमेंट एरिया में बहुत ज़्यादा बारिश और मलबे के बहाव के कारण आई अचानक बाढ़ ने कॉलोनी में भारी तबाही मचाई, जिससे कई घर बह गए और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
बाढ़ के चलते कई जगहों पर सड़क बंद होने के कारण ज़िला प्रशासन ने हवाई मार्ग से एसडीआरएफ की एक और टीम भेजी।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी