Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भोपाल, 24 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 की समीक्षा बैठक आागमी 29 जून को 4:30 बजे आयोजित की जा रही है।
मप्र राज्य निर्वाचन आयोग सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) शामिल होंगे। बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैठक में अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत एवं रिपीट मतदाओं की जॉच सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर