Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नैनीताल, 24 जून (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. इला बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कूटा पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उनके शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कूटा ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. इला बिष्ट का निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वह अल्मोड़ा परिसर में लंबे समय तक सेवाएं देती रहीं और शिक्षा तथा शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, प्रो. अनिल जोशी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. रीतेश साह, डॉ. मीना पांडे तथा डॉ. मनोज बिष्ट ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी