Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 24 जून (हि.स.)। शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बुधवार को हरमू रोड स्थित जेन कराटे ट्रेनिंग सेंटर में बेल्ट ग्रेडेशन परीक्षा में सफल कराटे खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रमाण-पत्रों का वितरण फेडरेशन के मुख्य कराटे प्रशिक्षक और मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस सिन्हा ने किया। उन्होंने सफल कराटेकारों को बधाई देते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास को खेल जीवन की सफलता का आधार बताया।
प्रमाण-पत्र वितरण समारोह से पूर्व हंसी मानस सिन्हा ने खिलाड़ियों को आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, मानसिक एकाग्रता और शारीरिक दक्षता का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान कराटे के अनुशासन, फिटनेस और आत्मविश्वास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कराटे कोच सेंसाई नंद किशोर महतो और सेंपाई राहुल कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के तहत कराटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु कराटे खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar