Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर 24 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम आज बुधवार को जारी कर दिए गए। मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है।
मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा परिणामों के पुनर्गणना अथवा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना संशोधित परिणाम देख सकते हैं। परीक्षार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अनुक्रमांक दर्ज कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
मंडल ने विद्यार्थियों से वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध परिणाम की जांच करने तथा आवश्यक जानकारी सुरक्षित रखने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल