Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिरसा, 24 जून (हि.स.)। पुलिस ने जिले र से आठ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद किया गया है। आरोपियों में एक महिला तस्कर भी शामिल है और उसके खिलाफ पंजाब में नशा तस्करी का मामला दर्ज है।
पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम गश्त के दौरान कुत्ताबढ़ से रानियां की ओर जा रही थी। इसी दौरान घग्गर के पुल के पास एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दस ग्राम मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिरसा निवासी गुरदास के रूप में हुई। इसके अलावा डबवाली पुलिस ने 18 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चमकौर सिंह, गुरलाल व गुरसाहिब सिंह के रूप में हुई। कालांवाली पुलिस ने गांव दादू क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। सीआईए कालांवाली पुलिस ने गांव कालांवाली क्षेत्र से आरोपी रोहित को 13 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एक अन्य कार्रवाई में सीआईए कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर जसप्रीत सिंह व राजंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी रोहित व जसप्रीत के खिलाफ कालांवाली थाना में आपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma