Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 24 जून (हि.स.)। दिल्ली में संत निरंकारी भवन के नजदीक स्थित धीरपुर में 1,668 करोड़ रुपये की लागत से डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनेगा।
दिल्ली सरकार के मुताबिक पहले चरण में 5,400 छात्रों की क्षमता, 840 के लिए हॉस्टल और 2,500 सीटों का भव्य सभागार तैयार होगा। परिसर को जीआरआईएचए 5-स्टार रेटिंग के अनुरूप विकसित किया जाएगा। सौर ऊर्जा और जल संरक्षण तकनीकों से लैस होगा।
-----------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा