Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जींद, 24 जून (हि.स.)। महिला थाना पुलिस ने जुलाना सीएचसी में डिलीवरी के लिए पहुंची लड़की के नाबालिग निगलने पर उसके पति के खिलाफ यौन शोषण करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले की जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस को भेज दी है।
दिल्ली निवासी एक लड़की को डिलीवरी के लिए सीएचसी जुलाना लाया गया। लड़की के साथ आए दिल्ली निवासी विक्की ने स्वयं को उसका पति बताया। जब डिलीवरी के लिए आई लड़की के कागजातों की जांच की गई तो वह नाबालिग निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि विक्की नाबालिग लड़की का एक साल से लगातार यौन शोषण करता आ रहा था। जिसके चलते नाबालिग गर्भवती हो गई और डिलीवरी करवाने के लिए अपनी बहन के पास जुलाना लेकर आया था।
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित विक्की के खिलाफ विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि दिल्ली से नाबालिग लड़की को डिलीवरी के लिए जुलाना लाया गया था। घटना स्थल दिल्ली होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जिसे दिल्ली भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा