Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कठुआ/बनी, 24 जून (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बनी में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर एक जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएमबीए कमेटी और एनएसएस इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में जीडीसी आर.एस. पुरा के प्रो. राजिंदर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के विभिन्न रूपों और उनके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और समाज पर गंभीर असर डालता है। प्राचार्य प्रो. नीना गुप्ता ने छात्रों से नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे एस सूदन और प्रो. विशब थप्पा ने किया। इस अवसर पर छात्रों व स्टाफ ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ भी ली। अंत में डॉ. सुनील कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न संकाय सदस्यों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया