सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा की मुख्य सूची जारी
अजमेर, 24 जून(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि उक
Release of Main List of Assistant Statistical Officer (Department of Economics and Statistics) Competitive Examination-2024


अजमेर, 24 जून(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत जारी की गई विचारित सूची 23 फरवरी 2026 में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत अनुसूचित क्षेत्र एवं गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए विज्ञापित पदों के विरुद्ध कुल 53 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष