Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

राजगढ़, 21 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा शहर के भोपाल बायपास स्थित फुंदा मार्केट के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम जसापुरा निवासी लखन(35) पुत्र देवसिंह वर्मा सुबह करीब 11 बजे फुंदा मार्केट क्षेत्र से अपने गांव करनवास की ओर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक का एक पैर बुरी तरह चोटिल हो गया और दो-तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।
देहात पुलिस के अनुसार, युवक ने फुंदा मार्केट स्थित शराब दुकान पर शराब पी थी और नशे की हालत में तेज रफ्तार से बाइक चलाकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए भोपाल ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक