Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 20 जून (हि.स.)। विरार पश्चिम स्थित ग्रामीण अस्पताल परिसर के पास एक अज्ञात युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विरार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त मामले में आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 19 जून शनिवार की रात लगभग 10:54 बजे विरार पश्चिम ग्रामीण अस्पताल के सामने सड़क किनारे लोहे के पाइप से एक अज्ञात युवक ने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में गला घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Tiwari