Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 21 जून (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायलय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर योग गुरु विजय पटेल एवं प्रियांशी के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर में योग करवाया गया । उक्त योग शिविर में न्यायिक अधीकारिगण, अधिवक्तागण, कर्मचारिगण उपस्थित थे।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगीता नवीन तिवारी, विशेष न्यायाधीश विशेष न्यायालय एनआईए जगदलपुर शैलेश अच्युत पटवर्धन, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, उदयलक्ष्मी सिंह परमार, चेयरमेन स्थायी लोक अदालत जगदलुपर, जगदीश राम, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, शिव प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जगदलपुर अदिति ठाकुर शराफ, न्यायिक मजि. वरिष्ठ श्रेणी जगदलपुर, अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर राहुल शराफ, न्यायिक मजि.प्र. श्रेणी, नीति, तृतीय व्यवहार न्या. कनिष्ठ श्रेणी, जगदलपुर टेसी पटेल प्रथम व्यवहार न्या. कनिष्ठ श्रेणी, जगदलपुर हरिश सलामे, द्वितीय व्यवहार न्या. कनिष्ठ श्रेणी, जगदलपुर के द्वारा योग शिविर की शुरूवात दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
संगीता नवीन तिवारी, विशेष न्यायाधीश न्यायालय एनआई.ए जगदलपुर ने आयोजित योग शिविर में बताया कि योग शिविर एक दिन का नहीं है, रोज करने से शरीर स्वास्थ्य रहता स्वस्थ रहने के लि योग कितना महत्वपूर्ण है। आज मनुष्य अपने जीवन में कितना व्यस्त है, इसलिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। योग से शरीर में आवश्क उर्जा बनी रहती है । योग न केवल शारीरिक फुर्ती और शक्ति को बढ़ाता है बल्कि मन की एकाग्रता में सुधार भी करता है। आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवता में सुधार लाने के लिए योग को निरंतर अपनाना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे