Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायगढ़, 21 जून (हि.स.)। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को डॉ भंवर सिंह पोर्ते कला,विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया।
“एक विश्व एक स्वास्थ्य के लिए योग ” की थीम पर योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्याम,योग एवं प्राणायाम कर शारीरिक एवं मानसिक थकान को दूर करने एवं एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योगाभ्यास किया गया।
संस्था के प्राचार्य द्वारा योग के महत्व को बताए एवं इसे हमे अपने जीवन में आत्मसात करने तथा प्रतिदिन योग प्राणायाम करने हेतु प्रेरित किए एवं एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी छात्रों को स्वास्थ्य काया और निर्मल मन के लिए योग करने एवं सही खान पान अपनाने हेतु प्रेरित किए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान