गीदम के सरस्वती शिशु मंदिर में अज्ञात तत्वों की तोड़फोड़
दंतेवाड़ा, 21 जून (हि.स.)। जिले के नगर पंचायत गीदम के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर परिसर में अज्ञात तत्वों की तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के ठीक बीचों-बीच हुई इस घटना से न केवल स्कूल प्रशासन, बल्कि क्
गीदम के सरस्वती शिशु मंदिर में अज्ञात  तत्वों की तोड़फोड़


दंतेवाड़ा, 21 जून (हि.स.)। जिले के नगर पंचायत गीदम के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर परिसर में अज्ञात तत्वों की तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के ठीक बीचों-बीच हुई इस घटना से न केवल स्कूल प्रशासन, बल्कि क्षेत्र के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में चिंता व्याप्त हो गई है। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में चारों ओर मलबे का ढेर लग गया है। विद्यालय प्रबंधन ने थाना गीदम, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद जिस भूमि पर यह स्कूल स्थित है, उसका एक हिस्सा मां दंतेश्वरी मंदिर समिति का है और शेष हिस्सा शासकीय भूमि के अंतर्गत आता है। प्रबुद्ध नागरिकों का मानना है कि यदि कोई भूमि विवाद था भी, तो उसका समाधान बलपूर्वक गुंडागर्दी करने के बजाय कानूनी प्रक्रिया और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से निकाला जाना चाहिए था। जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के जिला महामंत्री रविश सुराना ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में शिक्षा के मंदिर पर ऐसा हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, यह सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य पर हमला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे