कैंसर से पीड़ित हाईकोर्ट के अधिवक्ता की बड़े हनुमान मंदिर परिसर में हुई मौत
प्रयागराज, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित दारागंज थाना क्षेत्र के बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में रविवार को हाईकोर्ट के अधिवक्ता की अचानक मौत हो गई। वह घर से दर्शन के लिए गए हुए थे। पुलिस कहना है कि वह कैंसर रोग से पीड़ि
प्रयागराज के दारागंज थाने की फोटो


प्रयागराज, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित दारागंज थाना क्षेत्र के बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में रविवार को हाईकोर्ट के अधिवक्ता की अचानक मौत हो गई। वह घर से दर्शन के लिए गए हुए थे। पुलिस कहना है कि वह कैंसर रोग से पीड़ित थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी और मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूप निवासी बृजेन्द्र श्याम अम्बुज पांडेय (45) पुत्र घनश्याम पांडेय की मौत हुई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह हाईकोर्ट में वकालत करते थे। परिवार के लोगों का कहना है कि वह बीते काफी दिनों से कैंसर रोग से पीड़ित थे। वह रविवार को घर से संगम क्षेत्र के बंधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। जहां मंदिर परिसर में अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर उनके परिवार को खबर दी। पुलिस टीम का कहना है कि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल