Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

-मुख्यमंत्री ने कबरई बांध के तहत पुनर्वास मुआवजा भी प्रदान किया
महोबा, 21 जून(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के महोबा में आयोजित कार्यक्रम से पहले यहां बच्चों का अन्नप्राशन किया। उन्होंने यहां प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र आदि प्रदान किये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पात्रों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। इनमें श्रीकृष्ण पाठक को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप, शुभम काे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप, ममता कुशवाहा व चंदा को एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह को 2.47 करोड़ का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार सुशीला को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी, दीपेश खरे को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत समीक्षा अधिकार के रूप में चयन प्रमाण पत्र, मैजा फातिमा काे कॉक्लियर इंप्लांट के तहत उपचार व्यय के लिए छह लाख की स्वीकृति राशि, दिनेश को सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.50 लाख का चेक, मिथिलेश को कस्टम हायरिंग सेंटर को चाबी, विनोद कुमार को फॉर्म मशीनरी बैंक के तहत 8 लाख का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कबरई बांध के तहत पुनर्वास मुआवजा भी प्रदान किया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कबरई बांध के तहत पुनर्वास मुआवजा भी प्रदान किया; इनमें विद्या देवी को 2.66 करोड़ से अधिक का चेक,लक्ष्मी नारायण को 55.66 लाख से अधिक का चेक , धर्मेंद्र सिंह यादव को 31.98 लाख से अधिक का चेक, पूरन लाल को 24.86 लाख से अधिक का चेक, राजेंद्र को 16.26 लाख से अधिक का चेक, मुन्नी को 14.77 लाख से अधिक का चेक, अमरनाथ को 10.95 लाख से अधिक का चेक और संजय सिंह को 9.98 लाख से अधिक का चेक दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह