बसपा ने पिछड़े समाज को सम्मान व राजनीतिक मंच दिया : सत्यपाल कश्यप
बिजनौर,21 जून (हि.स.) | जनपद बिजनौर के शहर नजीबाबाद में आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पिछड़ों के सम्मान में बहन जी मैदान में एक दिवसीय पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता भाईचारा कमेटी सम्मेलन जेएस वेंकट हॉल में किया गया | सम्मेलन की अध्यक्षता विजेंद्र
मंचासीन पदाधिकारी


बिजनौर,21 जून (हि.स.) | जनपद बिजनौर के शहर नजीबाबाद में आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पिछड़ों के सम्मान में बहन जी मैदान में एक दिवसीय पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता भाईचारा कमेटी सम्मेलन जेएस वेंकट हॉल में किया गया | सम्मेलन की अध्यक्षता विजेंद्र सिंह कश्यप ने की और संचालन नंदराम प्रजापति मंडल जोन प्रभारी ने किया

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सत्यपाल कश्यप मंडल संयोजक भाईचारा कमेटी ने कहा कि बसपा ने पिछड़े समाज को गौरव , सम्मान और राजनीतिक मंच दिया | बसपा ने पिछड़े समाज में जन्मे संतों महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालय, जिलों का नाम व जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। बसपा सरकार में सुश्री मायावती ने पिछड़े समाज के नेताओं को राज्यसभा सांसद ,विधान परिषद, व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बनाए हैं ।बसपा सरकार से पहले किसी भी सरकार ने पिछड़े समाज को सम्मान नहीं दिया था | पिछड़े समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है|

डाॕ. पूजन प्रसाद मंडल सह संयोजक भाईचारा कमेटी ने कहा कि सुश्री मायावती ने अपने चार बार के शासन में गरीबों - पिछड़ाें एवं सर्वसमाज के लिए सबसे ज्यादा कार्य किए हैं। इसीलिए जनता बसपा के शासन को जनता याद कर रही है । प्रदेश में 2027 में बसपा की सरकार बनगी | विजेंद्र सिंह कश्यप जिला संयोजक भाईचारा कमेटी ने कहा कि बसपा ने पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिलाया | सन 1989 में वीपी सिंह की केंद्र की सरकार के समय पर बसपा ने आंदोलन किया तब जाकर पिछड़ा समाज को आरक्षण का लाभ मिला |

बैठक में नन्दराम प्रजापति, जसवंत सिंह जोन प्रभारी मुरादाबाद मंडल, विजेंद्र कश्यप ,जिला संयोजक भाईचारा कमेठी ,संजीव सैनी जिला महासचिव ,नरेंद्र कुमार रवि ,विधानसभा प्रभारी, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार रवि इफ्तार उर्फ भूरे,डाॕ कलवा विश्वकर्मा,अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, विश्वकर्मा, ,टीकम सिंह कश्यप,सुभाष प्रजापति भूपेंद्र सिंह प्रजापति, सोनू प्रजापति, राजेश प्रजापति ,मदन सिंह प्रजापति आदि सैकड़ों पिछड़ा वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र