Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर, 21 जून (हि.स.)। आरंग थानांतर्गत करमंदी गांव में रविवार काे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रेक्टर चालक की गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक ट्रेक्टर चालक की पहचान ग्राम भानसोज निवासी कन्हैया धीवर (24) के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहा था, तभी करमंदी मोड़ में एक स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेत से भरा ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया और कन्हैया मलबे के नीचे दब गया, जब तक आसपास के लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं। इस घटना के बाद से भानसोज और करमंदी क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल