नीलगिरी की आड़ में आम की लकड़ी की तस्करी, आरोपित ट्रक छोड़कर फरार
कांकेर, 21 जून (हि.स.)। जिले के कापसी वन परिक्षेत्र में बीती रात वन विभाग की टीम ने आम की लकड़ी की तस्करी कर रहे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। विभाग ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को देने के साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी
नीलगिरी की आड़ में आम की लकड़ी की तस्करी, आरोपी ट्रक छोड़कर फरार


कांकेर, 21 जून (हि.स.)। जिले के कापसी वन परिक्षेत्र में बीती रात वन विभाग की टीम ने आम की लकड़ी की तस्करी कर रहे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। विभाग ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को देने के साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नीलगिरी की लकड़ी की आड़ में आम की लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं। आरोपितों ने ट्रक में रखी नीलगिरी की लकड़ी के बीच आम की लकड़ी छिपाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने शनिवार रात बड़गांव नाका के पास जांच शुरू कर दी। वनकर्मियों को देखते ही आरोपित ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। विभाग ने ट्रक समेत तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आम की लकड़ी जब्त कर ली है। फिलहाल वन विभाग और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे