Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 21 जून (हि.स.)।
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “आओ करें योग, रहें निरोग” थीम के तहत सीबा द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल फॉर्च्यून इन रिवेरा जम्मू में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, क्लब्स मीडिया पार्टनर जेके अपडेट और स्वास्थय संगठनों के सहयोग से योग के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन करवाए गए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता