Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में पीएसी गेट के समीप शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गईl मृतक
फर्रुखाबाद में तैनात जिला सेवायोजन अधिकारी का चचेरा भाई था।
रविवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज जिले के सराय इनायत थाना क्षेत्र के जिबईयां बुजावन का पूरा गांव निवासी प्रशांत तिवारी (30) पुत्र कैप्टन तिवारी की मौत हुई है।मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि प्रशांत मोटरसाइकिल से शनिवार को कहीं गया था। वापस लौटते समय धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीएसी गेट के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार को दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की। हादसे में मृत युवक के चचेरे भाई अमित तिवारी फर्रुखाबाद में तैनात जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल