Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां करनैल सिंह स्टेडियम में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस योग सत्र के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
उत्तर रेलवे ने रविवार को बताया कि करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे और आरपीएफ की डीजी सोनाली मिश्रा सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने भी पूरी सहभागिता के साथ योगाभ्यास किया।
उन्होंने बताया कि यह योग सत्र बेहद उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इस विशेष आयोजन के माध्यम से रेलकर्मियों के बीच स्वस्थ जीवनशैली एवं जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का एक बड़ा संदेश दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर