Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर 9 के बी ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में रविवार को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 9 के बी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में रविवार को अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां पहुंची। करीब 02 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी