Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


रायपुर, 21 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रातः 8 बजे से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सामान्य योग का अभ्यास किया गया। सचिवालय में यह योग अभ्यास ‘‘छत्तीसगढ़ योग आयोग’’ के योग गुरू लच्छू राम निषाद एवं सहयोगियों के द्वारा सम्पन्न हुआ।
अपने संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, योग से शारीरिक तथा मानसिक दोनों तरह का व्यायाम होता है। योग ऐसा माध्यम है जिसे नियमित रूप से करने से अपने जीवन को सदैव निरोगी एवं स्वस्थ रखा जा सकता है,इसलिए हम सब मिलकर आज यह संकल्प लें कि हम प्रतिदिन योग कर अपने जीवन को सदैव निरोगी एवं स्वस्थ बनाये रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि-योग एक प्राचीन जीवन-पद्धति है । योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-उर्जा का संचार करता है। इसलिए हम सबको आज मिलकर यह संकल्प करना चाहिए कि हम प्रतिदिन योग कर अपने जीवन को निरोगी बनाये रखें ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर