24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक बरामद, शातिर अपराधी गिरफ्तार,
उरई, 21 जून (हि.स.)। जनपद जालौन की कैलिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ल
मोटरसाइकिल चोर


उरई, 21 जून (हि.स.)। जनपद जालौन की कैलिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया है।

बता दें कि थाना कैलिया में 19 जून को एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। चोरी की इस बाइक की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। रविवार की सुबह पुलिस टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कैलिया थाना क्षेत्र के खैरी मोड़, बहादुर ग्राम खैरी के पास से आरोपी मजीद खां पुत्र उमान खां, (35) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मजीद खां का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले भी 3 मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी मजीद खां को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा