आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, कई घायल
खूंटी, 21 जून (हि.स.)। कर्रा प्रखंड की कच्चाबारी पंचायत अंतर्गत पतराटोली गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे क्रिकेट मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई युवक घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक
D


C


B


A


खूंटी, 21 जून (हि.स.)। कर्रा प्रखंड की कच्चाबारी पंचायत अंतर्गत पतराटोली गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे क्रिकेट मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई युवक घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पतराटोली मैदान में पतराटोली और लोधमा गांव की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवक मैदान में मौजूद थे।

कुछ युवक मैदान के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर मैच का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से कई युवक इसकी चपेट में आ गए। घटना में पतराटोली निवासी 22 वर्षीय प्रेम बाखला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

वहीं जवाकिम मिंज (24), अंकित बाखला (20) तथा अंकित बाखला (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा प्रदीप लिंडा, अर्पण गाड़ी, त्योफिल मिंज, आकाश बाखला, सुमित बाखला, शशी बाखला सहित कई अन्य युवकों को भी हल्की चोटें आईं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रेम बाखला को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल जवाकिम मिंज और अंकित बाखला को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया।

इधर, कर्रा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा