Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पलामू, 21 जून (हि.स.)। पलामू के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चार सड़कों का शिलान्यास वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने संयुक्त रूप से किया।
मंत्री ने बताया कि नौडीहा बाजार प्रखंड के सरईडीह- डगरा पथ के निर्माण की स्वीकृति मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी योजना और विकास विभाग के अनाबद्ध निधि की राशि से दी है।
इस पथ की लंबाई 8.87 किमी है। इस कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति ०9 करोड़ 76 लाख रुपये है। यह सड़क के निर्माण से हार्वे, सलैया, डागरा, अंतकला, जमुना समेत कई गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। सरईडीह से डगरा सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि ०9 किलोमीटर की दूरी तय करने में ०2 घंटे का समय लग जाता है। डगरा एक घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है। पहले पुलिस पिकेट स्थापित कर उग्रवाद की समस्या को दूर किया गया। सड़क, बिजली, शिक्षा, पानी की समुचित व्यवस्था कर इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि दलगत भावनाओं से उठकर हम क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
मौके पर सांसद ने कहा प्रधानमंत्री जन -मन योजना के अंतर्गत 100 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर नौडीहा बाजार प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी, नौडीहा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी परितोष प्रियदर्शी, डगरा पंचायत के मुखिया विनोद सिंह, नौडीहा बाजार कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाठक, छत्तरपुर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहन जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।
जिन सड़को का शिलान्यास किया गया, उनमें (पीएम जनमन) के तहत कुल (12 करोड़ 44 लाख 70 हजार रुपए की लागत से बनने वाली तीन सड़कें अरर में पीएमजीएसवाई रोड अरर दुपटिया से ठेखी वाया आरा रोड तक लगभग 6.500 किलोमीटर, मदनपुर आरईओ रोड़ से पिंडराही से अहरी पंडरिया टोला तक लगभग 6.10 किलोमीटर, एनएच 98 करोली रोड से करोली पंडरिया टोला रोड़ तक लगभग 1.9 किलोमीटर का शिलान्यास शामिल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार