Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धनबाद, 21 जून (हि.स.)। धनबाद में रविवार को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिले के ०7 परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त थी।
परीक्षार्थियों के मुताबिक पिछले परीक्षा की तुलना में इस बार का पेपर थोड़ा कठिन रहा। बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सवाल मध्यम स्तर के थे, जबकि फिजिक्स के प्रश्न काफी लंबे और उलझाने वाले थे।
छात्रों ने कहा कि पिछले पेपर लीक विवाद और दोबारा परीक्षा होने की वजह से मानसिक दबाव बना हुआ था। कम समय में दोबारा तैयारी करनी पड़ी, जिससे परेशानी हुई। अब परीक्षार्थियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष रहे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा