Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनएसएस के तत्वावधान में रविवार को बिरसा कॉलेज खूंटी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. के. भगत ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कच्छप ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. काली मुंडू, डॉ. सुशील रंजन, डॉ. रेशमा रेनी टोपनो, डॉ. शीला गुप्ता, डॉ. सिजरेन सुरिन, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. सुनीता टोप्पो, श्री कृष्णा ठाकुर, विजय प्रधान, प्रकाश प्रमाणिक एवं नागेंद्र राम सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा